Black Sea Odessa Port MV Golden Leo Attack
नई दिल्ली : Black Sea Odessa Port MV Golden Leo Attack : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर में बड़ा हादसा सामने आया है। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास एक मालवाहक जहाज पर हुए भीषण हमले में चार भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए जहाजों पर हो रहे ऐसे हमलों की निंदा की है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, 19 जुलाई 2026 की शाम ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज ‘MV GOLDEN LEO’ पर अचानक हमला हो गया। उस समय जहाज पर 17 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे। Ukraine Russia War Updates हादसे में चार भारतीयों की मौत हो गई और एक घायल भारतीय का इलाज जारी है।
यूक्रेन ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर रूस को जिम्मेदार ठहराते हुए दावा किया है कि इस हमले में एक यूक्रेनी नागरिक की भी जान गई है। यूक्रेन के विदेश मंत्री के मुताबिक, नागरिक जहाजों को निशाना बनाना वैश्विक खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और समुद्री व्यापार की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। कीव ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के सामने उठाने और रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की मांग की है।