वैशाली में 11 लोगों को ले जा रही नाव पलटी; एक की मौत, एक अन्य लापता
वैशाली में 11 लोगों को ले जा रही नाव पलटी; एक की मौत, एक अन्य लापता
हाजीपुर, आठ सितंबर (भाषा) बिहार के वैशाली जिले में गंगा में 11 लोगों को लेकर जा रही एक निजी नाव के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा वैशाली के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया दियारा में महात्मा गांधी सेतु के पिलर संख्या-9 के पास हुआ।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान तेरसिया दियारा निवासी चंदन कुमार (20) के रूप में हुई है।
वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान जारी है।
भाषा
कैलाश पारुल
पारुल

Facebook


