विजयपुरा: झील में दो बच्चों समेत छह लोगों के शव मिले

विजयपुरा: झील में दो बच्चों समेत छह लोगों के शव मिले

विजयपुरा: झील में दो बच्चों समेत छह लोगों के शव मिले
Modified Date: August 26, 2026 / 11:22 am IST
Published Date: August 26, 2026 11:22 am IST

विजयपुरा (कर्नाटक), 26 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के विजयपुरा में भूतनाल झील में बुधवार को दो बच्चों समेत छह लोगों के शव मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, झील से चार महिलाओं और दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। इनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने कहा, ‘‘आशंका है कि वे झील देखने के लिए आए होंगे और फिसलकर उसमें गिर गए होंगे।’’

पुलिस उपाधीक्षक नागराज, आदर्श नगर थाने के उपनिरीक्षक सीताराम और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है।

पुलिस ने कहा कि वह आत्महत्या और दुर्घटनावश डूबने समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। उसने यह भी बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि क्या हाल में किसी परिवार ने कई लोगों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

उसने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।

भाषा शोभना वैभव

वैभव


लेखक के बारे में