चमोली में किशोर, किशोरी के शव फंदे से लटके मिले

Ads

चमोली में किशोर, किशोरी के शव फंदे से लटके मिले

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 05:07 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 05:07 PM IST

गोपेश्वर, आठ सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में मंगलवार को एक किशोर और किशोरी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना रामणी गांव में हुई, जहां सुनील और रिया के शव मेला मैदान के मंच पर फंदे से लटके मिले।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुनील और रिया रामणी गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित राजकीय इंटर कालेज में 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे।

सूत्रों ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारी प्रेम प्रसंग के कोण से भी जांच कर रहे हैं।

भाषा

सं दीप्ति पारुल

पारुल