दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के फ्लैट में दो भाइयों के शव मिले, एक का बेटा फरार: पुलिस

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के फ्लैट में दो भाइयों के शव मिले, एक का बेटा फरार: पुलिस

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के फ्लैट में दो भाइयों के शव मिले, एक का बेटा फरार: पुलिस
Modified Date: April 5, 2026 / 12:50 am IST
Published Date: April 5, 2026 12:50 am IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में किराए के एक फ्लैट में दो भाइयों के शव मिले है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान देवेंद्र कुमार (करीब 50 वर्ष) और उसके छोटे भाई अमित (करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि दोनों भाई नरेश के स्वामित्व वाले मकान में किराए पर रहते थे।

उसने कहा कि शाम छह बजकर 55 मिनट पर उन्हें नरेश का फोन आया जिसमें उसने दोनों भाइयों के मृत पाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम के साथ मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया देवेंद्र का बेटा इस मामले में मुख्य संदिग्ध है।

उन्होंने बताया कि वह मौके पर मौजूद था लेकिन घटना के बाद से लापता है और उसका फोन भी नहीं लग रहा है।

सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शुक्रवार रात फ्लैट में झगड़ा हुआ था और मकान मालिक ने झगड़े के दौरान शोर-शराबा होने को लेकर आपत्ति भी जताई थी।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण से लगता है कि दोनों भाइयों के सिर दीवार से टकराए जाने के कारण उन्हें चोट लगी होगी।

सूत्रों ने कहा कि हालांकि सटीक घटनाक्रम और मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में