PM Narendra Modi in Thiruvalla: केरल में विपक्षियों पर जमकर बरसे पीएम मोदी, इन फिल्मों का जिक्र कर साधा निशाना, देखें वीडियो
PM Narendra Modi in Thiruvalla: केरल में विपक्षियों पर जमकर बरसे पीएम मोदी, इन फिल्मों का जिक्र कर साधा निशाना, देखें वीडियो
PM Narendra Modi in Thiruvalla | Photo Credit: ANI
- पीएम मोदी का तिरुवल्ला दौरा
- विपक्ष पर हमला
- मंदिर से जुड़ी चोरी और लूट के मामलों पर कांग्रेस नेताओं को घेरा
नई दिल्ली: PM Narendra Modi in Thiruvalla 9 अप्रैल को केरल में विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Election) होने को है। लेकिन इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय नेताओं का लगातार चुनावी दौरा जारी है। इसी क्रम में शनिवार को पीएम मोदी केरल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पथनमथिट्टा के तिरुवल्ला में आयोजित एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, यूडीएफ और एलडीएफ पर जमकर हमला बोला।
धुरंधर जैसी फिल्मों को लेकर भी विपक्षी दलों द्वारा फैलाई गई झूठी बातें
PM Narendra Modi in Thiruvalla पीएम मोदी ने कहा कि “कांग्रेस, UDF-LDF का हर चीज़ में झूठ बोलने का स्वभाव बन गया है। जब हम CAA लाए तो इन्होंने इतना झूठ बोला, आज CAA लागू हुआ देश को कोई नुकसान नहीं हुआ। केरल फाइल्स फिल्म आई तो बोलने लगे झूठ है, कश्मीर फाइल्स आई तो बोलने लगे झूठ है, धुरंधर फिल्म है तो बोलने लगे झूठ है… इन दिनों FCRA, UCC को लेकर भी ऐसा ही झूठ फैलाया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि FCRA और यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भी गलत जानकारी दी जा रही है।
इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने आगे कहा कि गोवा में लंबे समय से यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू है और इससे वहां कोई समस्या नहीं हुई है। उन्होंने विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार और सांस्कृतिक आस्था और कला को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। खासकर सबरीमाला मंदिर से जुड़ा मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले मंदिर की इज्जत को बदनाम करने की साजिश की गई और अब वहां हुई चोरी और लूट के मामले में कांग्रेस के नेताओं का नाम जुड़ा हुआ है। एलडीएफ सरकार इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से बच रही है।
#WATCH | तिरुवल्ला, पथनमथिट्टा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस, UDF-LDF का हर चीज़ में झूठ बोलने का स्वभाव बन गया है। जब हम CAA लाए तो इन्होंने इतना झूठ बोला, आज CAA लागू हुआ देश को कोई नुकसान नहीं हुआ। केरल फाइल्स फिल्म आई तो बोलने लगे झूठ… pic.twitter.com/jet1YrP4Zp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2026
9 अप्रैल को होगा मतदान
बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होने वाला है। राज्य में सत्ता फिलहाल एलडीएफ के हाथ में है और इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ के बीच माना जा रहा है। बीजेपी भी इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है और इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है।
इन्हें भी पढ़े:-
- राजधानी समेत इन जिलों में अगले पांच दिनों तक होगी भारी बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- Shukra Gochar 2026: कल से चमकेगी इन राशियों किस्मत, शुक्र के गोचर से जीवन में आएगा बदलाव, कर्ज से मिलेगा छुटकारा
- MP Crime News : पत्नी के एक फैसले ने उजाड़ दी हँसती-खेलती गृहस्थी! इस वजह से दोनों के बीच हो रहा था विवाद, तंग पति ने उठाया खौफनाक कदम

Facebook


