Jhansi Girl Viral Video: टोल प्लाजा में युवती किया हंगामा, सबके सामने करने लगी ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Jhansi Girl Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवती ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ भी की।
Jhansi Girl Viral Video/Image Credit: Sachin Gupta X Handle
Jhansi Girl Viral Video: झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवती ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ भी की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, युवती ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया और एक-एक करके तीन बूम को तोड़ डाले। (Jhansi Girl Viral Video) उक्त युवती ऑर्केस्ट्रा डांसर बताई गई है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई छानबीन शुरु कर दी है।
वायरल हुआ युवती का वीडियो
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो झांसी जनपद के सकरार थानान्तर्गत खजुराहो हाईवे पर लुहारी टोल का बताया जा रहा है। (Jhansi Girl Viral Video) वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक युवती गाली गलौज करते हुए हंगामा कर रही है और वह वहां लगे बूमों को तोड़ रही है।
उत्तर प्रदेश के जिला झांसी में टोल प्लाजा पर एक लड़की ने खूब तोड़फोड़ मचाई। बैरियर तोड़ दिए। टोल कर्मचारियों को गालियां दी।@madanmohansoni pic.twitter.com/9wfFseEH16
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 4, 2026
युवती ने क्यों किया हंगामा
इस मामले की जानकारी देते हुए सकरार थाना पुलिस ने बताया कि, खजुराहो की ओर से किसी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर कार से अपनी मित्र के साथ झांसी आ रही युवती कुछ देर टोल के पास रुकी। इसी बीच उसे पता चला कि उसका फोन कहीं गायब हो गया है। इसी बात को लेकर वह टोल कर्मियों से सीसीटीवी कैमरा चैक कराने की जिद करने लगी। (Jhansi Girl Viral Video) मौजूद कर्मचारियों ने उसे समझाया कि अभी कर्मचारी नहीं है, वह कुछ देर रुके तो कैमरे दिखा दिए जाएंगे, लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा करने लगी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद लोगों ने समझाकर उसे शांत कराया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवती झांसी की रहने वाली बताई गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Gold Rate 05 April 2026: सोना नहीं रॉकेट बन गया! सिर्फ 7 दिन में 2600 रुपये उछलकर 1.13 लाख के पार… क्या आपके शहर में भी बढ़ गए दाम? जानें पूरा सच
- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17: रिलीज के 17 दिन बाद ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकार, फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड, अब तक की कमाई जानें यहां
- Petrol Diesel Price 05 April 2026: 25 रुपए महंगा हुआ डीजल, अब भारत की जनता को भी ईंधन के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली, जानिए पेट्रोल के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई

Facebook


