Meerut Retired Judge Viral Video: GOEL TMT के विज्ञापन ‘बैंड-बाजा-बिटिया’ की तरह बेटी को तलाक के बाद ढोल नगाड़े के साथ मायके लाए पिता, एक्टर गजराज राव की शॉर्ट फिल्म जमकर हुई थी वायरल
Meerut Retired Judge Viral Video: GOEL TMT के विज्ञापन 'बैंड-बाजा-बिटिया' की तरह बेटी को तलाक के बाद ढोल नगाड़े के साथ मायके लाए पिता, एक्टर गजराज राव की शॉर्ट फिल्म जमकर हुई थी वायरल
- बैंड-बाजे के साथ बेटी की वापसी
- रिटायर्ड जज हैं पिता
- गोयल TMT विज्ञापन से प्रेरणा
मेरठ: Meerut Retired Judge Viral Video एक्टर गजराज राव अभिनीत गोयल टीएमटी का विज्ञापन बैंठ…बाजा…बिटिया तो आपको याद है ना…अगर भूल गए हैं तो आपको बता दें कि ससुराल वालों से परेशान बेटी को एक पिता बैंड बाजे के साथ वापस लेने पहुंचते हैं और वहां से बारात की तरह घर वापस लाते हैं। इससे पहले पिता के रोल में नजर आए गजराज राव लोगों की बातें सुनकर बहुत सोचते हैं और आखिर में सुनो सबकी, लेकिन करो मन की वाला फंडा अपनाते हुए अपनी बेटी को ससुराल से मायका वापस ले आते हैं। ये तो बात हो गई विज्ञापन की, लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पिता गोयल टीएमटी के विज्ञापन से प्रभावित होकर ऐसे ही अपनी बेटी को बाजे-गाजे के साथ मायके वापस लाए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तलाक के बाद बेटी को ढोल नगाड़े के साथ मायके लाए पिता
Meerut Retired Judge Viral Video मिली जानकारी के अनुसार मेरठ निवासी मेजर गौरव अग्निहोत्री का शादी के सात साल बाद प्रणिता शर्मा से तलाक हो गया। बताया गया कि शादी के बाद शुरुआती दिनों में तो सबकुछ सही रहा, लेकिन बाद में प्रणिता शर्मा को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। पहले तो प्रणिता ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन जब ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया।
लड़की के पिता रिटायर्ड जज
वहीं, कोर्ट से तलाक को मंजूरी मिलने के बाद रिटायर जज पिता बेटी ने बेटी को ढोल-नगाड़ों के साथ घर लाया। इस दौरान बेटी के साथ घरवाले नाचते हुए कोर्ट से घर तक आए। सबने एक जैसी टीशर्ट पहनी थी, जिस पर लिखा था– “I Love My Daughter”। पिता रिटायर जज हैं, ने बेटी के घर आगमन पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी शादी के बाद खुश नहीं थी, तो उसको खुश रखना मेरा फर्ज है।
गोयल टीएमटी के विज्ञापन का प्रभाव
बता दें कि हाल ही में गोयल टीएमटी ने रिश्तों की मजबूती को ध्यान में रखते हुए एक विज्ञापन जारी किया था, जिसकी सराहना केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी की थी। स्मृति ईरानी ने इस विज्ञापन को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था। इस विज्ञापन में आप देखेंगे कि लड़की के पिता बैंड वालों के साथ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लड़की के पिता के रोल में एक्टर गजराज राव नजर आएं हैं। बैंड वालों के साथ जाते हुए लड़की के पिता फ्लैश बैक पर चले जाते हैं और लोगों की नसीहते उनके जेहन में आने लगती है। बेटी अपने पिता से ससुराल वालों की ओर से किए जा रहे प्रताड़ना की जानकारी देती है, जिसे सुनकर उसके पिता परेशान हो जाते हैं। लेकिन लड़की की मां अपने पति से कहती है कि अब वही उसका घर है और अब वही उसकी किस्मत है। वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि लड़की की दादी नसीहत देते हुए कहती है कि बेटा एक बार बच्चा हो जाए तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।
वहीं, वीडियो में आपको आगे देखने मिलेगा कि लड़की का भाई, दोस्त और परिवार के कई सदस्य लड़की के पिता को नसीहत देते हैं और कहते हैं कि ससुराल ही उसका घर है और जो उसके साथ हो रहा हे वो उसकी किस्मत है। लेकिन पिता का मन नहीं मानता और वो बारात की तरह गाजे-बाजे के साथ बेटी के ससुराल पहुंच जाते हैं। बहू के पिता को बैंड बाजे के साथ देखकर पहले तो दामाद चौक जाते हैं फिर उसके सास—ससुर पूछने लगते हैं अचानक ये क्या लेकर आ गए। फिर लड़की के पिता अपनी बेटी को घर से बाहर बुलाते हैं और गले लगाकर कहते हैं ‘ना तो पराई है…ना तो ये धन है’। इस दौरान बेटी भी अपने पिता से गले लगकर रोने लगती है। फिर पिता अपनी बेटी को गाजे-बाजे के साथ मयके ले आते हैं। लेकिन इस भावुकर कर देने वाले विज्ञापन के असली मायने आप तब समझ पाएंगे जब इसे वीडियो में देखेंगे।
ये भी पढ़ें
- PM Narendra Modi in Thiruvalla: केरल में विपक्षियों पर जमकर बरसे पीएम मोदी, इन फिल्मों का जिक्र कर साधा निशाना, देखें वीडियो
- Jhansi Girl Viral Video: टोल प्लाजा में युवती किया हंगामा, सबके सामने करने लगी ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- Dog Attack Video: खूंखार कुत्ते ने मचाया उत्पात, देखते ही देखते ग्रामीणों पर हो गया आक्रामक, खौफनाक वीडियो देख दहल उठेगा दिल

Facebook


