दिल्ली के फतेहपुर बेरी में नाले से शव मिला

Ads

दिल्ली के फतेहपुर बेरी में नाले से शव मिला

  •  
  • Publish Date - July 2, 2023 / 08:33 PM IST,
    Updated On - July 2, 2023 / 08:33 PM IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी में रविवार सुबह एक नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि व्यक्ति गलती से नाले में गिर गया था या यह घटना किसी साजिश का हिस्सा है।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे पीसीआर को फोन करके बताया गया कि आया नगर के जी-ब्लॉक में नाले में शव पड़ा हुआ है।

पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो शव नाले में पड़ा मिला।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप