आपराधिक नेटवर्क को उनके मूल स्थान पर ही खत्म करने की जरूरत: अमेरिकी राजदूत

Ads

आपराधिक नेटवर्क को उनके मूल स्थान पर ही खत्म करने की जरूरत: अमेरिकी राजदूत

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 02:07 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 02:07 PM IST

रांची, 20 जून (भाषा) कोलकाता में अमेरिका के महावाणिज्य दूत कैथी गाइल्स-डियाज ने कहा कि तस्करी करने वाले नेटवर्क समुदायों और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं।

उन्होंने ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क को उनके मूल स्थान पर ही खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया।

गाइल्स-डियाज ने रांची में ‘मानव तस्करी के खतरों से निपटने के लिए अमेरिका-भारत सहयोग’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तस्करी नेटवर्क समुदायों को नुकसान पहुंचाते हैं, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं और कमजोर लोगों का शोषण करते हैं।

उन्होंने कहा, “इसलिए हम यहां हैं, सिर्फ बात करने के लिए नहीं बल्कि कदम उठाने के लिए। राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी विदेश नीति एक स्पष्ट निर्देश पर आधारित है। अमेरिका को और सुरक्षित बनाना। इसका मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क को उनके स्रोत पर ही रोकना।”

राजदूत ने कहा, “यह सब कुछ अकेले नहीं किया जा सकता। हम आपके साथ मिलकर काम करने के लिए यहां हैं।”

कोलकाता स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने बृहस्पतिवार को रांची में प्रवर्तन सहयोग सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें सरकारी एजेंसियों, कानून प्रवर्तन संस्थाओं, नागरिक समाज संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और शिक्षा जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन