बीकानेर में आठवीं कक्षा की छात्रा का शव नहर किनारे मिला

बीकानेर में आठवीं कक्षा की छात्रा का शव नहर किनारे मिला

बीकानेर में आठवीं कक्षा की छात्रा का शव नहर किनारे मिला
Modified Date: February 22, 2026 / 12:32 am IST
Published Date: February 22, 2026 12:32 am IST

जयपुर, 21 फरवरी (भाषा) बीकानेर जिले में शनिवार को आठवीं कक्षा की एक छात्रा का शव कथित तौर पर निर्वस्त्र अवस्था में नहर किनारे झाड़ियों में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय छात्रा अपने घर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्कूल जा रही थी, जहां उसे 8वीं कक्षा की परीक्षा देनी थी।

उसने बताया कि जब वह परीक्षा केंद्र नहीं पहुंची, तो स्कूल प्रशासन ने परिवार को सूचना दी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई और नहर के पास झाड़ियों में उसका शव मिला।

जिला पुलिस अधीक्षक कविंद्र सिंह सागर ने बताया कि शव मिलने के बाद फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। मामले की जांच जारी है।’

पुलिस के आने के बाद मौके पर इकट्ठा हुए परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक और पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाला बताया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भाजपा की भजनलाल सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है। हालात इतने खराब हैं कि बच्चियां स्कूल जाने से डरने लगी हैं। सरकार नींद से जागो और दरिंदों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाओ।’’

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में