राजस्थान में अधेड़ उम्र की महिला का शव गंदे नाले में मिला

राजस्थान में अधेड़ उम्र की महिला का शव गंदे नाले में मिला

राजस्थान में अधेड़ उम्र की महिला का शव गंदे नाले में मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: February 25, 2022 4:01 pm IST

जयपुर, 25 फरवरी (भाषा) जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अधेड़ उम्र की महिला का सड़ा-गला शव गंदे नाले से मिला है । पुलिस ने इस की जानकारी दी ।

पुलिस जांच अधिकारी रामवतार सिंह ने बताया कि विवेक कॉलेज के पास गंदे नाले में एक महिला का सड़ा- गला शव मिला है। उन्होंने बताया कि शव तीन चार दिन पुराना होने की वजह से गल गया है।

उन्होंने बताया कि बकरी चराने वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाले में शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिये सवाईमान सिंह चिकित्सालय में भेजा है।

उन्होंने बताया कि महिला की उम्र लगभग 50-55 वर्ष की प्रतीत हो रही है और उसकी पहचान के प्रयास कर रही है ।

भाषा कुंज कुंज बिहारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में