नोएडा (उत्तर प्रदेश), 24 फरवरी (भाषा) नोएडा के एक गांव से 18 फरवरी को लापता हुए पांच वर्षीय बालक का शव एक मंदिर के निकट तालाब में मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि चिपियाना गांव निवासी चंद्रपाल का बेटा ईशु 18 फरवरी को उस वक्त लापता हो गया था जब वह घर के बाहर खेल रहा था।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी को मंदिर के निकट तालाब में बच्चे का शव मिला।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बालक खेलते समय तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं खारी
खारी