सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 2, 2022 7:06 pm IST

धौलपुर, दो मार्च (भाषा) जिले के सैपऊ थानाक्षेत्र के घड़ी चटोला गांव के निकट जंगल में एक युवक का शव एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी।

सैपउ थाना प्रभारी परमजीत सिंह के बताया कि मृतक की पहचान नीमखेड़ा निवासी 27 वर्षीय लोचन कुशवाह के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की घर पर आपस में कुछ कहासुनी के बाद वह मंगलवार देर शाम को घर से निकल गया था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

भाषा सं कुंज

अमित

अमित


लेखक के बारे में