फैक्टरी में बॉयलर फटा, दो की मौत 21 अन्य घायल

फैक्टरी में बॉयलर फटा, दो की मौत 21 अन्य घायल

फैक्टरी में बॉयलर फटा, दो की मौत 21 अन्य घायल
Modified Date: May 16, 2024 / 08:38 pm IST
Published Date: May 16, 2024 8:38 pm IST

सोनीपत (हरियाणा), 16 मई (भाषा) हरियाणा के सोनीपत के कुंडली के दहिया कॉलोनी स्थित एक फैक्टरी में देर रात बॉयलर फटने की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि इस हादसे में छह माह की बच्ची समेत 21 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक मंडल दमकल अधिकारी राजेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि बुधवार देर रात बॉयलर फटा, जिसके बाद फैक्टरी में आग लग गयी जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गयी।

दहिया ने बताया कि मौके से दो शव बरामद किये गये हैं जिनकी पहचान बृजेश एवं गुलाब के तौर पर की गयी है ।

उन्होंने बताया कि 21 लोगों को वहां से निकाल कर अस्पताल में भेजा गया है और आशंका है कि कुछ और लोग दबे हो सकते हैं ।

दहिया ने बताया कि विभाग की ओर से बचाव अभियान जारी है।

भाषा सं राजकुमार रंजन

रंजन


लेखक के बारे में