पंचकूला अदालत परिसर में बम की धमकी मिली; तलाशी अभियान जारी

पंचकूला अदालत परिसर में बम की धमकी मिली; तलाशी अभियान जारी

पंचकूला अदालत परिसर में बम की धमकी मिली; तलाशी अभियान जारी
Modified Date: February 9, 2026 / 04:09 pm IST
Published Date: February 9, 2026 4:09 pm IST

चंडीगढ़, नौ फरवरी (भाषा) हरियाणा के पंचकूला की एक अदालत को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सोमवार को इसे खाली कराया गया और तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और स्वान दस्ते को भारी पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पिछले महीने अंबाला के कुछ स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिली थीं, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। उससे पहले अंबाला के उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजा गया था।

इन घटनाओं में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया और अधिकारियों ने बाद में इनके अफवाह होने की पुष्टि की।

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में