भुवनेश्वर, 18 मार्च (भाषा) ओडिशा में भुवनेश्वर के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बुधवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जो बाद में फर्जी निकली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार पासपोर्ट अधिकारियों को एक ईमेल के माध्यम से चेतावनी मिली थी कि परिसर में बम लगाया गया है।
भुवनेश्वर (जोन-5) के एसीपी बिश्वरंजन सेनापति ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यालय की गहन तलाशी शुरू की और इसके लिए स्वान दस्ते और बम निरोधक दल को तैनात किया गया।
उन्होंने बताया कि जांच के बाद धमकी फर्जी निकली।
भाषा तान्या देवेंद्र
देवेंद्र