Himachal Pradesh News: प्रदेश के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अभिभावकों में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

Bomb threat to Himachal Pradesh schools: प्रदेश के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अभिभावकों में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

Himachal Pradesh News: प्रदेश के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अभिभावकों में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur News| Photo Credit: IBC24

Modified Date: July 23, 2025 / 10:08 pm IST
Published Date: July 23, 2025 9:30 pm IST

शिमला: Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिससे छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस के अनुसार, बाद में ये धमकियां झूठी निकलीं। अधिकारियों ने बताया कि धमकियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीआईडी ने बम निरोधक दस्तों के साथ मिलकर तुरंत कार्रवाई की।

Read More: Police Viral Video: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत मिला आरक्षक, श्रद्धालुओं से की बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही एसपी ने तत्काल किया सस्पेंड

Bomb threat to Himachal Pradesh schools खबर फैलते ही घबराए अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा के बारे में पूछताछ करने के लिए स्कूलों को फोन किया और उन्हें लेने पहुंचने लगे। पुलिस ने उन स्कूलों के नामों का खुलासा नहीं किया जिन्हें धमकियां मिलीं। शिमला और संजौली-ढल्ली उपनगरों के कुछ स्कूलों के बाहर पुलिस वाहन और टीम देखी गईं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि बम निरोधक दस्तों ने स्कूलों के परिसरों की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। उन्होंने लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की।

Read More: Ratan Thiyam Passes Away: मशहूर कलाकार का निधन, लंबे समय से थे बीमार, अस्पताल में ली अंतिम सांस 

तिवारी ने कहा कि राज्य पुलिस ऐसी धमकियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और सक्षम है। कुछ स्कूलों में, तलाशी के दौरान छात्रों को मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया। दोपहर के भोजन के बाद स्कूलों में सामान्य कामकाज शुरू हो गया। ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस उन राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है, जहां इसी तरह की धमकियां मिली थीं। उत्तर प्रदेश के आगरा में दो निजी स्कूलों को भी बुधवार सुबह ईमेल के जरिये बम की धमकी मिली थी। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय परिसर, उपायुक्तों के कार्यालयों और राज्य सचिवालय को बम की धमकी मिली थी, लेकिन ये सभी फर्जी निकलीं।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।