बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना के बंगले पर तोड़फोड़ पर लगाई रोक, BMC से मांगा जवाब
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना के बंगले पर तोड़फोड़ पर लगाई रोक, BMC से मांगा जवाब
मुंबई। कंगना के बंगले पर बीएमसी की कार्रवाई पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने तत्काल बंगले पर तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कंगना की याचिका पर BMC को जवाब देने को कहा है।
पढ़ें- कैसे रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा स्वनिधि योजना का ल..
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत की प्रॉपर्टी पर बृहन्मुंबई नगर निगम(BMC) की तोड़फोड़ पर रोक लगाई, कंगना रनौत की याचिका पर BMC को जवाब देने को कहा। pic.twitter.com/VxcMuUr9Lu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2020
आपको बता दें आज सुबह बीएमसी ने कंगना के बंगले को अवैध करार देते हुए इमारत पर नोटिस भी चस्पा किया और तोड़फोड़ की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
पढ़ें- भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को पसंद आ रहा रिपब्लिकन प्र…
बीएमसी ने बंगले के कई हिस्सों को ढहा दिया है। कंगना भी मुंबई पहुंच चुकी है। करणी सेना और आरपीआई कंगना का समर्थन कर रही है तो वहीं शिवसेना कंगना के खिलाफ एयरपोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Facebook


