लोगों की मदद के लिए जमीन खरीदी, लाभ के लिए नहीं: कांग्रेस के आरोपों पर मिजोरम के मुख्यमंत्री

लोगों की मदद के लिए जमीन खरीदी, लाभ के लिए नहीं: कांग्रेस के आरोपों पर मिजोरम के मुख्यमंत्री

लोगों की मदद के लिए जमीन खरीदी, लाभ के लिए नहीं: कांग्रेस के आरोपों पर मिजोरम के मुख्यमंत्री
Modified Date: March 23, 2026 / 08:25 pm IST
Published Date: March 23, 2026 8:25 pm IST

आइजोल, 23 ​​मार्च (भाषा) मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में भूमि खरीद को लेकर विपक्षी कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि ये अधिग्रहण व्यक्तिगत लाभ के बजाय आर्थिक रूप से परेशान लोगों की मदद करने के उद्देश्य से किए गए थे।

‘जोरम पीपुल्स मूवमेंट’ (जेडपीएम) के एक कार्यक्रम में लालदुहोमा ने कहा कि ये खरीदारी वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे लोगों के अनुरोधों पर की गई थी। इस कार्यक्रम में आगामी आइजोल नगर निगम (एएमसी) चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई।

उन्होंने कहा, ‘मैं सेरछिप निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार निर्वाचित हुआ हूं। मैंने ये जमीनें इसलिए नहीं खरीदीं क्योंकि मुझे इनकी जरूरत थी या मैं इन्हें चाहता था, बल्कि इसलिए खरीदीं क्योंकि संकट में फंसे लोगों ने मुझसे आग्रह किया था कि मैं उनके खेत खरीद लूं ताकि वे आर्थिक कठिनाइयों से उबर सकें।’

लालदुहोमा ने दावा किया कि ये लेन-देन चुनाव से काफी पहले किए गए थे और इनका उद्देश्य उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की मदद करना था।

इससे पहले राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ललतावनलियाना ने आरोप लगाया था कि ललदुहोमा ने वांटावंग जलप्रपात के पास और सेरछिप जिले के कांगमुन दक्षिण क्षेत्र में काफी जमीन खरीदी थी।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में