कोलकाता के स्कूल में बच्चे को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Ads

कोलकाता के स्कूल में बच्चे को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 03:48 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 03:48 PM IST

कोलकाता, 24 अगस्त (भाषा) कोलकाता के भवानीपुर इलाके में सोमवार सुबह एक स्कूल के अंदर पहली कक्षा के एक छात्र को कथित तौर पर सांप ने काट लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे मध्यावकाश के दौरान मित्रा इंस्टीट्यूशन में हुई।

बच्चे की पहचान दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज निवासी द्रुप्तो पाल के रूप में हुई है।

स्कूल प्रशासन ने उसके परिवार को सूचना दी और उसे पास के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले गया।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “बच्चे का फिलहाल इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है।”

उन्होंने कहा, “उसे निगरानी में रखा गया है। जांच की गई है और आगे का इलाज उसकी चिकित्सकीय स्थिति तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा।”

स्कूल प्रशासन ने वन विभाग को भी घटना की जानकारी दी है और परिसर का निरीक्षण करने के लिए मदद मांगी है।

यह घटना कोलकाता के एक प्रमुख निजी स्कूल के परिसर में तीसरी कक्षा के एक छात्र को कथित तौर पर सांप के काटने के कुछ दिनों बाद हुई है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप