झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत

Ads

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 10:08 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 10:08 PM IST

चाईबासा (झारखंड), 24 सितंबर (भाषा) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अपने खेत के पास स्थित एक छोटे तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम आनंदपुर थाना क्षेत्र के बागचट्टा गांव में हुई।

आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस झा ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकों की पहचान गुलशन टुड्डू (सात) और उसकी तीन वर्षीय बहन एंजेल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों बुधवार दोपहर बाद अपने स्कूल से घर लौटे थे।

झा ने बच्चों के पिता ऑगस्टिन टुड्डू के बयान के हवाले से बताया, ‘बच्चे स्थानीय भाषा में ‘डोभा’ कहे जाने वाले छोटे तालाब में खेलते थे। जब उनके पिता शाम को काम से लौटे और बच्चों को नहीं पाया तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की।’

उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने बाद में दोनों बच्चों के शव तालाब से बरामद किए।

उन्होंने बताया कि परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिए गए।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश