असम के होजई में एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त, एक गिरफ्तार

Ads

असम के होजई में एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त, एक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 19, 2022 / 01:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

गुवाहाटी, 19 जुलाई (भाषा) असम के होजई जिले में मंगलवार को करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिले के लुमडिंग इलाके के साउथ हिल कॉलोनी में एक मकान से 983 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की।

उन्होंने बताया कि देबाश होरे नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, वह ब्राउन शुगर को कथित तौर पर बेचने के लिए दीमापुर से ट्रेन से होजई लाया था।

भाषा मनीषा माधव

माधव