जम्मू में बीएसएफ के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की

Ads

जम्मू में बीएसएफ के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 01:30 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 01:30 PM IST

जम्मू, 14 जून (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक सहायक उपनिरीक्षक ने रविवार को यहां एक शिविर के अंदर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, मध्यप्रदेश के रहने वाले सहायक उपनिरीक्षक लाल सिंह जम्मू के बाहरी इलाके में पलौरा स्थित बीएसएफ शिविर में तैनात थे और सुबह के समय उन्होंने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक द्वारा ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह और हालात का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि सिंह लगभग एक महीने की छुट्टी के बाद 13 जून को ड्यूटी पर लौटे थे।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित