Bus Driver Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, ड्राइवर के 4599 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे उठा सकते हैं इस अवसर का फायदा

Ads

Bus Driver Vacancy 2026: बस ड्राइवर के 4599 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म भरकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 01:28 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 01:51 PM IST

(Bus Driver Vacancy 2026/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • गुजरात GSRTC में बस ड्राइवर के 4599 पदों पर भर्ती निकली है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।

नई दिल्ली: Bus Driver Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस ड्राइवर के पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 4599 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई रखी गई है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित होगी जिसमें 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा का वेटेज 40 प्रतिशत होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दूसरे चरण में ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। जिसका वेटेज 60 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। ड्राइविंग टेस्ट में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50 में से 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।

वेतन और सुविधाएं

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 26,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी नौकरी होने के कारण अन्य सुविधाएं और लाभ भी नियमों के अनुसार मिल सकते हैं। यह नौकरी उन युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है जो ड्राइविंग के क्षेत्र में स्थायी रोजगार चाहते हैं।

आवेदन शुल्क और अन्य जानकारी

आवेदन करने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 200 रुपये रखा गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:

इस भर्ती में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 4599 बस ड्राइवर के पद भरे जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उम्मीदवार 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

चयन लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।