Uttarakhand News/Photo Credit: Social Media
Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में युवक विनोद कश्यप की हत्या के बाद बवाल भड़क गया। हत्या से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया, पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है, वहीं प्रशासन ने मामले को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया है। मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं इस घटना के बाद सीएम धामी ने मामले पर संज्ञान लिया और अफसरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर अब आरोपी के घर पर बुलडोजर करवाई की गई है।
Uttarakhand News वहीं, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग लाठी-डंडों के साथ एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। वीडियो में लाठी-डंडों से लैस लोग सड़कों पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं, पुरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
इस हिंसक झड़प (Uttarakhand News) में एक हिंदू युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव का माहौल और ज्यादा गर्म हो गया। घटना के बाद आक्रोशित हिंदूवादी संगठन के लोगों ने गांव में प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के एनकाउंटर समेत उनके घरों पर बुलडोजर एक्शन की मांग की और हाइवे जाम कर दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को पूरे इलाके को छावनी में बदलना पड़ा।
Uttarakhand News इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुए मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने विनोद नाम के युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
ये भी पढ़ें