बीएसएफ ने बाड़मेर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
बीएसएफ ने बाड़मेर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
जयपुर, सात मई (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पकड़ लिया और बाद में पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी युवक सरूपे का तला इलाके में अशोका चौकी के पास से भारतीय सीमा में घुस गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद बीएसएफ ने आरोपी को धनाऊ थाना पुलिस को सौंप दिया।
धनाऊ थाना प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तान निवासी आवेश खां को सोमवार को पकड़ा था। इसके बाद पांच मई को आरोपी को पुलिस को सौंपा था।
चौहटन पुलिस उपाधीक्षक जेठाराम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी।
पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार, बीएसएफ को जैसे ही पाकिस्तानी नागरिक के भारतीय सीमा में घुसने की भनक मिली तो बीएसएफ ने कार्रवाई कर तुरंत उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
भाषा बाकोलिया आशीष
आशीष

Facebook


