राजस्‍थान विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से

Ads

राजस्‍थान विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से

  •  
  • Publish Date - January 22, 2021 / 10:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

जयपुर, 22 जनवरी (भाषा) राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र दस फरवरी शुरू होगा। राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से आहूत करने की अनुमति दे दी है।

इसके अनुसार मिश्र ने 21 जनवरी को पूर्व सत्र का सत्रावसान करते हुए 22 को नया सत्र आहूत करने की आज्ञा दी। विधानसभा का यह बजट सत्र 10 फरवरी से आहूत होगा।

इससे पहले विधानसभा के सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि राज्‍यपाल मिश्र ने 21 जनवरी को पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधान सभा के पंचम अधिवेशन का सत्रावसान कर दिया है।

विधानसभा का पंचम सत्र 14 अगस्त को शुरू हुआ था और पांच बैठकों में तीन केन्द्रीय कृषि कानून को राज्य में लागू नहीं करने के लिये चर्चा और संशोधन के बाद दो नवम्बर को सत्र समाप्त हो गया था।

भाषा कुंज पृथ्वी

रंजन

रंजन