Chhattisgarh Pensioners DRA Latest News: छत्तीसगढ़ के लाखों पेंधनधारकों को बड़ी राहत.. अब नहीं लेनी पड़ेगी MP सरकार से इजाजत, ख़त्म हुई अनुमति की अनिवार्यता

Ads

Chhattisgarh Pensioners DRA Latest News: छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत पर मध्य प्रदेश की पूर्व अनुमति की अनिवार्यता समाप्त कर बड़ी राहत दी।

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 04:45 PM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 05:13 PM IST

Chhattisgarh Pensioners DRA Latest News || Image- Business Standerd File

HIGHLIGHTS
  • डेढ़ लाख पेंशन परिवारों को बड़ी राहत।
  • DR के लिए MP की मंजूरी अब जरूरी नहीं।
  • महंगाई राहत समय पर मिल सकेगी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर से जुड़े पेंशनर्स और उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है। (Chhattisgarh Pensioners DRA Latest News) अब महंगाई राहत भत्ता बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार से इजाजत लेने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इस फैसले से राज्य के करीब डेढ़ लाख पेंशन परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी जानकारी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस अहम फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अब छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महंगाई राहत बढ़ाने की घोषणा होते ही यह संबंधित पेंशनर्स पर लागू हो जाएगी। पहले DR लागू करने से पहले मध्य प्रदेश सरकार की सहमति लेना जरूरी था। यही वजह है कि राहत मिलने में अक्सर देरी होती थी।

केंद्र सरकार के घोषित दर से ज्यादा नहीं DRA

राज्य पुनर्गठन के बाद बने इस प्रावधान में अब दोनों राज्यों की आपसी सहमति से संशोधन किया गया है। नई व्यवस्था के तहत छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सरकारें केवल महंगाई राहत से जुड़े वित्तीय भार की जानकारी एक-दूसरे के साथ साझा करेंगी। (Chhattisgarh Pensioners DRA Latest News) हालांकि, दोनों राज्यों द्वारा दी जाने वाली महंगाई राहत केंद्र सरकार द्वारा घोषित दर से अधिक नहीं होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

एमपी के 4 लाख पेंशनरों को राहत

उधर, मध्य प्रदेश सरकार ने भी इसी संबंध में आदेश जारी कर दिया है। नए नियम के तहत मध्य प्रदेश भी छत्तीसगढ़ की मंजूरी का इंतजार किए बिना अपने पात्र पेंशनर्स को महंगाई राहत लागू कर सकेगा। बताया जा रहा है कि इस बदलाव से दोनों राज्यों के लगभग 4 लाख पेंशनर्स को समय पर महंगाई राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना

यूपीआई पर एमडीआर लागू करने से पहले लागत के बोझ पर विचार जरूरी: उद्योग विशेषज्ञ

एक्सिस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 7,632 करोड़ रुपये पर

पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर

कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, अब खिताब के लिये आमने सामने

नए फैसले से छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को क्या लाभ होगा?

अब महंगाई राहत लागू करने के लिए मध्य प्रदेश की पूर्व मंजूरी नहीं लेनी होगी, जिससे समय पर DR का लाभ मिलेगा।

क्या दोनों राज्यों के बीच समन्वय पूरी तरह समाप्त हो गया है?

नहीं, दोनों सरकारें केवल महंगाई राहत से जुड़े वित्तीय भार की जानकारी साझा करेंगी, जबकि DR स्वतंत्र रूप से लागू कर सकेंगी।

इस फैसले से कितने पेंशनर्स को फायदा मिलेगा?

छत्तीसगढ़ के करीब डेढ़ लाख पेंशन परिवारों और दोनों राज्यों के लगभग चार लाख पात्र पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा।