बुराड़ी परिवार के पुनर्जन्म की तस्वीर का क्या है वायरल सच जानें

बुराड़ी परिवार के पुनर्जन्म की तस्वीर का क्या है वायरल सच जानें

बुराड़ी परिवार के पुनर्जन्म की तस्वीर का क्या है वायरल सच जानें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: August 5, 2018 10:02 am IST

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक साथ 11 लोगों की रहस्यमयी मौत के बाद  अब सोशल मीडिया में उनके पुनर्जन्म की कहानी वायरल हो रही है।जिसके तहत यह दावा किया जा रहा है कि बुराड़ी परिवार के सभी 11 लोगों का पुनर्जन्म हो गया है और वो भी सूरत की एक पारसी महिला के घर। 

दरअसल जो फोटो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमे एक साथ अस्पताल के झूले में लाइन से 11 बच्चे रखे गए हैं.इस वायरल तस्वीर के साथ पुनर्जन्म का दावा किया जा रहा है. इतना ही नहीं मिक्सिंग करके एक वीडियो भी वायरल हुआ. इसमें एक महिला के पेट से कई बच्चों का जन्म होते दिखाया जा रहा है। आपको बता दें कि ये ये वीडियो हिंदुत्व नमो नमः नाम से बने फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट किया गया था।

 

और जब इस वीडियो की वास्तविकता जानने हमने पड़ताल कि तो पता चला कि जो फोटो वायरल कि गई है वो  21st सेंचुरी हॉस्पिटल की है.और इस अस्पताल के डॉ खुद इस वीडियो से बेखबर हैं। इस हॉस्पिटल की डॉ पूर्णिमा का कहना है कि दरअसल 11 नवंबर 2011 को सूरत में टेस्ट ट्यूब तकनीक से एक ही दिन में 11 बच्चों की डिलिवरी करवाई गई थी. 11.11.11 जैसे खास दिन को 9 महिलाओं ने डिलिवरी की इच्छा जताई थी. 9 महिलाओं में से 7 ने एक-एक बच्चों को जन्म दिया था और 2 महिलाओं ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. एक दिन में 11 टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म देकर अस्पताल में रिकार्ड बनाया था.इसी फोटो को अब  सोशल मीडिया में बुराड़ी परिवार की मौत के साथ जोड़ा जा रहा है। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में