खेत के पास खाली प्लाट में जला हुआ शव पाया गया

खेत के पास खाली प्लाट में जला हुआ शव पाया गया

खेत के पास खाली प्लाट में जला हुआ शव पाया गया
Modified Date: December 18, 2022 / 04:17 pm IST
Published Date: December 18, 2022 4:17 pm IST

जयपुर, 18 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक खाली प्लॉट (भूखंड) में एक जला हुआ शव पाया गया।

थानाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह हत्या का मामला प्रतीत होता है और संभवत: शनिवार रात को इस घटना को अंजाम दिया गया है। उनके अनुसार दोनो हाथ तार से बंधा जला हुआ शव संभवतया किसी 40 वर्षीय पुरुष का जान पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि शव के दोनों हाथ एक तार से बंधे हुए हैं। उनके मुताबिक शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं तथा उसके एवं पोस्टमार्टम के लिये उसे (शव को) अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

भाषा कुंज

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में