अंबाला में बस की ट्रक से टक्कर, परिचालक की मौत; 10 यात्री घायल
अंबाला में बस की ट्रक से टक्कर, परिचालक की मौत; 10 यात्री घायल
अंबाला, 26 सितंबर (भाषा) गुरुग्राम से जालंधर जा रही एक बस शनिवार को अंबाला शहर में कालका चौक के पास एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह उस समय हुआ, जब बस में अधिकतर यात्री सो रहे थे। दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई, क्योंकि कई यात्रियों ने तुरंत बस से उतरने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि हादसे में बस के परिचालक छोटू (40) की मौत हो गई, जबकि करीब 10 यात्री घायल हुए हैं।
घायलों को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक, सूर्य को पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बस गुरुग्राम से पंजाब के जालंधर जा रही थी।
भाषा अमित दिलीप
दिलीप

Facebook


