होशियारपुर में ट्रक से टकराई बस, चालक और परिचालक की मौत

होशियारपुर में ट्रक से टकराई बस, चालक और परिचालक की मौत

होशियारपुर में ट्रक से टकराई बस, चालक और परिचालक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: January 22, 2022 3:06 pm IST

होशियारपुर (पंजाब), 22 जनवरी (भाषा) दिल्ली से होशियारपुर की ओर जा रही एक एक बस शनिवार को यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर टूटो माजरा के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे बस के चालक और परिचालक की मौत हो गई तथा छह यात्री घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक गुरनाम सिंह (50) और परिचालक जतिंदर कुमार (35) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब पंजाब पंजीकरण संख्या वाली बस दिल्ली से होशियारपुर जा रही थी।

माहिलपुर थाना प्रभारी बलविंदर पाल ने बताया कि घायलों को माहिलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा नेत्रपाल शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में