टोंक में बदमाशों ने व्यापारी की गोली मारकर हत्या की, 30 लाख रुपये से भरा बैग लूटा

टोंक में बदमाशों ने व्यापारी की गोली मारकर हत्या की, 30 लाख रुपये से भरा बैग लूटा

टोंक में बदमाशों ने व्यापारी की गोली मारकर हत्या की, 30 लाख रुपये से भरा बैग लूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: March 18, 2021 10:19 am IST

जयपुर, 18 मार्च (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले के निवाई थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बैंक के बाहर अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी की दिनदहाड़े कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी और उसका बैग लूट लिया जिसमें 30 लाख रुपये थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि निवाई के झिलाय रोड स्थित निजी बैंक के बाहर आढ़ती सत्यनारायण खंडेलवाल (60) पर बाइक सवार तीन बदमाश ने गोलीबारी कर दी और उनका 30 लाख रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि घायल व्यापारी को उपचार के लिये जयपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं और सभी जगहों पर नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी नोमान

नोमान


लेखक के बारे में