नईदिल्ली। देश में लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाई गई है, इस बीच केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज होगी, आज ही लॉकडाउन को लेकर नए गाइडलाइन विस्तार से जारी किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ही देश में लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें:भाजपा नेता की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, चार युवकों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके से फरार
पीएम ने कहा था कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर, प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो, सरकार की ओर से आज गाइडलाइन जारी की जाएगी, इस गाइडलाइन में कुछ सेक्टर को सशर्त छूट दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: नशे की लत : बियर समझकर पी गया एसिड, शख्स की इलाज के…
मोदी कैबिनेट की बैठक आज यानी बुधवार शाम 5.30 बजे होगी. पिछली बार की तरह इस बार भी कैबिनेट बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो सकती है, माना जा रहा है कि बैठक में कुछ सेक्टर को छूट देने पर सहमति बन सकती है। साथ ही कोरोना से निपटने के मेगा प्लान पर चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें: गुजरात कांग्रेस के विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए, स…