मंत्रिमंडल प्रस्ताव : पीएमओ के सेवा तीर्थ में स्थानांतरण को ‘अतीत और भविष्य का संगम’ बताया

मंत्रिमंडल प्रस्ताव : पीएमओ के सेवा तीर्थ में स्थानांतरण को ‘अतीत और भविष्य का संगम’ बताया

मंत्रिमंडल प्रस्ताव : पीएमओ के सेवा तीर्थ में स्थानांतरण को ‘अतीत और भविष्य का संगम’ बताया
Modified Date: February 14, 2026 / 03:33 pm IST
Published Date: February 14, 2026 3:33 pm IST

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से नवनिर्मित सेवा तीर्थ में स्थानांतरित करने को ‘अतीत और भविष्य का संगम’ करार दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में हुई आखिरी बैठक के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यहां पत्रकारों के समक्ष पारित प्रस्ताव को पढ़ा जिसके मुताबिक यह कदम ‘‘महज स्थान परिवर्तन का क्षण नहीं है, बल्कि अतीत और भविष्य का संगम है।’’

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारत पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक का निर्माण किया था, लेकिन आजादी के बाद भी लगातार सरकारों ने इन इमारतों का इस्तेमाल कार्यालय के तौर पर किया।

मोदी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय सचिवालय के नए भवन ‘विकसित भारत’ की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर हैं और ये नागरिक-केंद्रित शासन और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में