पंचमहल में कृषि क्षेत्र से 18.95 लाख रुपये के गांजे के पौधे जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Ads

पंचमहल में कृषि क्षेत्र से 18.95 लाख रुपये के गांजे के पौधे जब्त, दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 05:21 PM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 05:21 PM IST

पंचमहल (गुजरात), 29 जुलाई (भाषा) गुजरात के पंचमहल जिले में बुधवार को 37.9 किलोग्राम वजन के गांजे के 97 पौधे जब्त किए गए और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने जब्त पौधों की कीमत 18.95 लाख रुपये आंकी है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सूचना के आधार पर पुलिस ने वाव कुंडली गांव में एक कृषि क्षेत्र की तलाशी ली। इस पर आरोपियों चंद्र बारिया और नाटू बारिया द्वारा खेती की जा रही थी।

विज्ञप्ति में कहा गया, “पंचमहल-गोधरा के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और दामवाव पुलिस ने बुधवार को वाव कुंडली गांव से गांजे के 97 हरे पौधों को जब्त करने के साथ इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन पौधों का वजन 37.900 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 18,95,000 रुपये है। आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश