दक्षिण दिल्ली में एमबी मार्ग पर कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिण दिल्ली में एमबी मार्ग पर कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिण दिल्ली में एमबी मार्ग पर कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: May 19, 2026 / 05:59 pm IST
Published Date: May 19, 2026 5:59 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) दिल्ली के महरौली-बदरपुर (एमबी) मार्ग पर लाडो सराय के पास मंगलवार अपराह्न एक कार में आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, साकेत मेट्रो स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर अपराह्न 12:26 बजे एक कार में आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान वाहन में दो लोग मौजूद थे। हालांकि, आग के बढ़ने से पहले ही दोनों सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए।

अधिकारी ने बताया, ‘इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग पर अपराह्न दो बज कर 25 मिनट पर काबू पा लिया गया।’

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में