बुलंदशहर में खड़े ट्रक से टकरायी कार, तीन लोगों की मौत

बुलंदशहर में खड़े ट्रक से टकरायी कार, तीन लोगों की मौत

बुलंदशहर में खड़े ट्रक से टकरायी कार, तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: March 23, 2022 10:15 am IST

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), 23 मार्च (भाषा) बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिससे एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद के रहने वाले शाकिर अपने बेटों सानिब और उजैर के साथ मंगलवार देर रात कार से मेरठ से वापस आ रहे थे। रास्ते में गुलावठी रोड पर खगुआवास गांव के पास उनकी गाड़ी पंक्चर होने की वजह से बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई।

उन्होंने बताया कि रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी के परखचे उड़ गए और कार में सवार शाकिर और उनके दोनों बेटों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल भिजवाया।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में