15 dead, 47 injured after bus carrying tourists overturns in western Mexico
जयपुर। road accident in churu : राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ सदर थाना क्षेत्र में सालासर राजमार्ग पर रविवार सुबह किसी रासायनिक पदार्थ से भरे एक ट्रक और एक कार में टक्कर होने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।
road accident in churu : थानाधिकारी मनोज कुमार मूंड ने बताया कि सालासर राजमार्ग पर केमिकल से भरे ट्रक और कार में आमने-सामने की भिड़ंत में कार में सवार वासुदेव वैष्णव (23), अंकित कंमार प्रजापत (24), रविदास वैष्णव (30) और संजय (30) की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: चचेरे मामा ने लूटी भांजी की इज्जत, बच्ची की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन…
उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। मूंड ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिये शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।