सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में अपने सेवानिवृत्त अधिकारी को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में अपने सेवानिवृत्त अधिकारी को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में अपने सेवानिवृत्त अधिकारी को किया गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: October 3, 2020 7:34 am IST

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक कथित मामले में हाल में सेवानिवृत्त हुए अपने पुलिस अधीक्षक एन एम पी सिन्हा को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों को शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिन्हा इस साल अगस्त में सेवानिवृत्त हुए थे। वह सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा में एसपी थे।

अधिकारियों ने बताया कि सिन्हा को 25 लाख रुपए की रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह बिहार में चारा घोटाले की जांच करने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे।

उन्होंने बताया कि सिन्हा को शनिवार अपराह्न को अदालत में पेश किया जा सकता है।

भाषा सिम्मी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में