बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में सीबीआई ने दायर किया आरोप पत्र

Ads

बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में सीबीआई ने दायर किया आरोप पत्र

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 12:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर और उसकी पत्नी द्वारा कथित रूप से बच्चों का यौन शोषण करने और पैसा कमाने के उद्देश्य से ‘डार्क वेब’ पर अश्लील वीडियो डालने के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उसके विरुद्ध शुक्रवार को आरोप पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि मामले के संबंध में एजेंसी ने दिल्ली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है लेकिन उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है।

आरोपी को बांदा की एक अदालत में पेश किया गया।

विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में सीबीआई ने लगभग 20 पीड़ितों के बयान और डिजिटल साक्ष्य की रिपोर्ट प्रस्तुत की जो आरोपी राम भुवन के आवास पर तलाशी के दौरान मिले थे।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

भाषा यश रंजन

रंजन