सीबीआई ने धोखाधड़ी मामले में बिल्डर कंपनी के प्रवर्तकों के खिलाफ नया आरोपपत्र दाखिल किया

Ads

सीबीआई ने धोखाधड़ी मामले में बिल्डर कंपनी के प्रवर्तकों के खिलाफ नया आरोपपत्र दाखिल किया

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 01:00 AM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 01:00 AM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई की एक आवासीय परियोजना से जुड़े आवास खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में एक बिल्डर कंपनी और उसकी होल्डिंग कंपनी के प्रवर्तकों एवं निदेशकों के खिलाफ नया आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुंबई के जोगेश्वरी (पूर्व) में ‘एक्मे बुलेवार्ड’ आवासीय परियोजना से जुड़ी कथित धोखाधड़ी के मामले में एक्मे रियल्टीज़ प्राइवेट लिमिटेड और उसकी होल्डिंग कंपनी, एक्मे हाउसिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पांच पूर्व प्रवर्तकों, निदेशकों के खिलाफ 21 वां आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

बयान में कहा गया है कि आरोपपत्र मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत दाखिल किया गया है। ये धाराएं आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात आदि से जुड़ी हैं।

भाषा आशीष अमित

अमित