CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम, रायपुर से सुकमा तक किन इलाकों में बरसेंगे बदरा? पढ़ें Weather Report

Ads

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम, रायपुर से सुकमा तक किन इलाकों में बरसेंगे बदरा? पढ़ें Weather Report

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 09:25 AM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 09:41 AM IST

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम, रायपुर से सुकमा तक किन इलाकों में बरसेंगे बदरा? पढ़ें Weather Report /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक
  • रायपुर में बारिश की संभावना नहीं
  • सक्ती में अब तक 997.6 मिमी औसत बारिश दर्ज हुई

रायपुर। CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश पर अब ब्रेक लग गई है। आपको बता दें भारी बारिश के चलते जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात है, नदी नाले उफान पर है। मॉनसून की विदाई से पहले ही ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है। रात में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। तो चलिए जानते है कि आने वाले दिनों में प्रदेश (Chhattisgarh Weather Update) में मौसम कैसा रहेगा?

किन इलाकों में बरसेंगे बदरा?

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है, वहीं उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज से 2 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगर बात करें राजधानी रायपुर (Raipur Weather Today) की तो यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

देखें पिछले 24 घंटों में कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई (Chhattisgarh Weather Update)

 

सक्ती में 997.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 28 सितम्बर 2026 तक 997.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में औसत वर्षा 0.3 मिली मीटर हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 922.1, मिली मीटर, जैजैपुर में 804.7, मालखरौदा में 1182.0, डभरा में 1064.0, नया बाराद्वार में 1112.9, अड़भार में 908.1, हसौद में 900.7, चंद्रपुर में 1117.6, एवं भोथिया में 966.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज तहसील सक्ती में 0.7, नया बाराद्वार में, 2.0 तथा अन्य सभी तहसीलों 0.0 में मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई हैं |

ये भी पढ़ें

आज छत्तीसगढ़ में कहां बारिश होगी?

IMD के अनुसार 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं है।

क्या रायपुर में आज बारिश होगी?

रायपुर में बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान करीब 33°C रहने की संभावना है।

सक्ती में कितनी बारिश हुई है?

1 जून से 28 सितंबर तक सक्ती जिले में 997.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ में मौसम कब तक साफ रहेगा?

IMD के उपलब्ध पूर्वानुमान के अनुसार 2 अक्टूबर तक कोई चेतावनी नहीं है।