पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के मामलों में सीबीआई ने दो आरोपपत्र दाखिल किए

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के मामलों में सीबीआई ने दो आरोपपत्र दाखिल किए

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के मामलों में सीबीआई ने दो आरोपपत्र दाखिल किए
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: September 4, 2021 12:12 am IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव बाद हिंसा के मामलों में दो आरोपपत्र दाखिल किए हैं। सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि एक आरोप पत्र मामले की जांच संभालने के नौ दिनों के भीतर दाखिल किया गया, जबकि दूसरा सिर्फ छह दिनों में दाखिल किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने शुक्रवार को दाखिल आरोपपत्र में उत्तर 24 परगना जिले में एक मकान पर बम फेंकने के आरोप में चार लोगों-टुनटुन चौधरी, चंदन सिंह, ललन सिंह और अनिमेष पॉल को नामजद किया है। एजेंसी ने 25 अगस्त को मामला दर्ज किया था।

वहीं, एजेंसी ने बीरभूम जिले के नलहाटी में धान के खेत में मिले एक शव के संबंध में बृहस्पतिवार को दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में