सीबीएसई प्रमुख प्रशांत सीताराम को गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया

Ads

सीबीएसई प्रमुख प्रशांत सीताराम को गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 07:34 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 07:34 PM IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) प्रमुख लोखंडे प्रशांत सीताराम को बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया।

अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के वर्ष 2001 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सीताराम को पिछले महीने सीबीएसई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले तत्कालीन अध्यक्ष को ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली से जुड़े विवाद के बीच पद से हटा दिया गया था।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में सीताराम की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। साथ ही, नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक उन्हें सीबीएसई अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश