Russia Ukraine War Kiev Air Strike 2026 / Image Source : X
नई दिल्ली : Russia Ukraine War Kiev Air Strike 2026 : रूस ने गुरुवार की सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर इस साल का दूसरा सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से किए गए इस भीषण हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। इस भारी नुकसान के बाद यूक्रेन ने शुक्रवार को पूरे देश में शोक मनाने का ऐलान किया है।
मिली जानकारी के अनुसार रूस ने इस हमले में 496 ड्रोन और 74 मिसाइलें दागीं। Nijny Novgorod Oil Refinery Ukraine Drone Strike इनमें से ज्यादातर को हवा में ही मार गिराया गया, लेकिन 25 बैलिस्टिक मिसाइलें और 12 ड्रोन 33 अलग-अलग इमारतों और ठिकानों से जा टकराए। इस वजह से कई मकानों में आग लग गई और हजारों लोगों ने जान बचाने के लिए जमीन के नीचे बने बम शेल्टरों और मेट्रो स्टेशनों में शरण ली। इस बीच, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अपना विदेश दौरा बीच में छोड़कर कीव लौट आए हैं और उन्होंने लोगों को आगे भी ऐसे हमलों के लिए सतर्क रहने को कहा है।
दूसरी तरफ, रूस का कहना है कि यूक्रेन ने पहले उनके नागरिक ठिकानों पर हमला किया था, जिसके जवाब में उन्होंने कीव के सैन्य ठिकानों और बिजली घरों को निशाना बनाया है। रूस ने यह भी दावा किया कि उसने यूक्रेन के 327 ड्रोनों को मार गिराया है। वहीं, यूक्रेन का कहना है कि उसके पलटवार में रूस के एक इलाके की ऑयल रिफाइनरी को भारी नुकसान पहुंचा है, जहां एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हुए हैं।