सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: May 28, 2017 7:48 am IST

CBSE द्वारा बारहवी कक्षा के नतीजों की घोषणा आज हो चुकी है। वहीं नतीजे सामने आने के बाद इस साल के टॉपर्स के नाम भी सामने आ गए हैं। साल 2017 की नतीजों में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की रक्षा गोपाल ने टॉप किया है। उन्होंने 99.6 फीसद मार्क्स हासिल किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 99.4 फीसद मार्क्स के साथ डीएवी चंडीगढ़ स्कूल की भूमि सावंत डे हैं और तीसरे नंबर पर चंडीगढ़ भवन विद्यालय के आदित्य जैन रहे। उन्होेंने 99.2 फीसद मार्क्स हासिल किए। वहीं इस मौके पर रक्षा गोयल ने मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने अपनी तैयारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने टॉप कर लिया है। मैंने अपना लक्ष्य तय किया था कि मुझे अच्छा करना है। हालांकि मुझे टॉप करने की उम्मीद नहीं थी।


लेखक के बारे में