Sukma Naxal News: बस्तर के जंगल में छिपा था नक्सलियों का खतरनाक राज, देखकर उड़े CRPF के जवानों के होश, चट्टान के नीचे मिला सीक्रेट ठिकाना
Sukma Naxal News: बस्तर के जंगल में छिपा था नक्सलियों का खतरनाक राज, देखकर उड़े CRPF के जवानों के होश, चट्टान के नीचे मिला सीक्रेट ठिकाना
Sukma Naxal News | Photo Credit: AI
- सुकमा में रायफल बरामद
- 47 कारतूस मिले
- नक्सलियों ने चट्टान के नीचे छिपाए थे
सुकमा: Sukma Naxal News बस्तर में नक्सलवाद का ख़ात्मा हो चूका है, पर नक्सलियों की छिपाए हथियारों के बरामद होने का सिलसिला अब भी जारी है। सुकमा जिले के भेज्जी इलाके से नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखा गया बोल्ट एक्शन 315 बोर का रायफल सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के जवानों ने रिकवर किया है।
Sukma Naxal News सीआरपीएफ डीआईजी राजेश पांडेय मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ की 50वी बटालियन के कमांडेंट प्रेमजीत सिंह के नेतृत्व में भेज्जी इलाके के बोदराजपदर के जंगलों में सर्चिंग में निकले सीआरपीएफ के जवानों को सूचना मिली कि नक्सलियों द्वारा पास के जंगल में हथियार छिपा कर रखा गया है। सूचना के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमों की मदद से एक नग रायफल बरामद किया गया है।
मौक़े से 47 नग ज़िंदा कारतूस भी जवानों ने बरामद किया है। नक्सलियों ने चट्टान के निचे यह हथियार छिपा कर रखा गया था। ग़ौरतलब है की बस्तर के अलग अलग क्षेत्रों से सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है जिसमें नक्सलियों के डम्प रिकवरी में सफलता मिल रही है।
Uploads_SUKMA_0308 SKM RIFEL RECOVERY NF2
इन्हें भी पढ़ें:-
- Radhika Khera on Punjab Congress : ‘ठगेश की पाठशाला’ के हेडमास्टर भूपेश कका’.. राधिका खेड़ा के निशाने पर CG के पूर्व के सीएम, कहा- पोस्टर से ही गायब हो गए PCC चीफ
- शहमात The Big Debate: हार पर रार.. उपचुनाव का क्या सार? चुनाव परिणाम ने भाजपा को चौंकाया, दो हार से BJP के अंदर क्या बदलेगा?
- Nitin Nabin on By Election : 3 राज्यों के नतीजों के बाद BJP का पहला रिएक्शन! 30 साल का किला ढहने पर बोले नितिन नबीन – ‘हार स्वीकार है, अब होगी समीक्षा’

Facebook


