ग्रेटर नोएडा में गुटखा मांगने को लेकर हुए विवाद में आईटीबीपी जवान ने दुकानदार पर गोली चलाई

ग्रेटर नोएडा में गुटखा मांगने को लेकर हुए विवाद में आईटीबीपी जवान ने दुकानदार पर गोली चलाई

ग्रेटर नोएडा में गुटखा मांगने को लेकर हुए विवाद में आईटीबीपी जवान ने दुकानदार पर गोली चलाई
Modified Date: August 4, 2026 / 09:32 am IST
Published Date: August 4, 2026 9:32 am IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), चार अगस्त (भाषा) ग्रेटर नोएडा में गुटखा मांगने को लेकर हुए विवाद में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने दुकानदार पर कथित रूप से गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार देर रात सूरजपुर थाना क्षेत्र के भनौता गांव की है जब आईटीबीपी का जवान सुरेंद्र फौजी गुटखा लेने के लिए गांव निवासी उदय प्रताप (42) की दुकान पर गया था।

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से उदय प्रताप पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि गोली उदय के पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गए और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मंगलवार सुबह आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में प्रयुक्त उसकी लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं शोभना खारी

खारी


लेखक के बारे में